प्रियंका और निक की शादी की तारीख हुई तय, राजस्थान में इस जगह होंगे कार्यक्रम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रियंका ने पिछले दिनों 11 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था। प्रियंका और निक की जब से सगाई हुई है तभी से उनकी शादी की तारीख को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

सभी जानना चाहते है कि अब प्रियंका अपने होने वाले पति निक जोनस के साथ सात फेरे कब लेंगी। ऐसे में बताया जा रहा है कि दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक ने अपनी शादी की तारीख तय कर ली है।




टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका और निक 2 दिसंबर को जोधपुर (राजस्थान) में शादी करेंगे। बताया जा रहा है कि इनकी शादी से जुड़े सभी अहम कार्यक्रम 30 नवंबर से रखे जाएंगे और 2 दिसंबर तक चलेंगे। हाल ही में निक और प्रियंका अपनी शादी के कार्यक्रम को तय करने के लिए जोधपुर दौरे पर पहुंचे थे।

प्रियंका से 11 साल छोटे है निक…
आपको बता दे निक और प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के और प्रियंका 36 साल की हैं। पिछले महीने प्रियंका के बर्थडे के बाद ये खबरें आई थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है और दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। इसके बाद प्रियंका के हाथ में वो बेशकीमती डायमंड रिंग भी दिखी जो निक ने उन्हें पहनाई थी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *