ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डी एस एम लायंस पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एवं रुदौली डिग्री कॉलेज के मुख्य संस्थापक /सचिव डॉ निहाल रजा द्वारा ‘ एक पृथ्वी ,एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर वृहद स्तर पर योगाभ्यास की पाठशाला रुदौली डिग्री कॉलेज के कबीरालय ऑटोडोरियम में आयोजित की गई ।
जिसमे योग शिक्षक संजय सिंह ,शाह आमिर तबरेज और सरिता तिवारी ने सभी को योग और प्राणायाम कराया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने कहा,”स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मन का विकास होता है अतः निरोग रहने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और पूरे परिवार के साथ प्रतिदिन योग करना चाहिए।

कॉलेज के चेयरमैन डॉ निहाल रजा ने उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग ही एक ऐसा साधन है जो सम्पूर्ण विश्व को एकता के सूत्र में पिरोकर बंधुत्व की भावना उत्पन्न करता है।
इस अवसर पर रुदौली डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष डॉ शरीफ कुरैशी,उप सचिव इमरान हमजा, कोषाध्यक्ष प्रेम हरि आर्य , प्राचार्य हरि शंकर शुक्ला , डा अनवर हुसैन खां,शतींद्र शास्त्री,सुरेश श्रीवास्तव,जितेंद्र मिश्र ,नीरज द्विवेदी ,अरविंद यादव, रोहित वैश्य,कमलचंद कौशल, रविकांत शुक्ल, नैंसी सिंह,सना जुनेद,मांडवी मिश्रा ,पत्रकार बंधु और नगर के सम्मानित जन उपस्थित रहे।।
यह फोटो सबसे नीचे लगाना
