कांग्रेस पार्टी से रुदौली नगर अध्यक्ष बनाये गये तारिक रुदौलवी

रुदौली /अयोध्या :- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रुदौली के तारिक रुदौलवी पर एक बार फिर भरोसा जता कर रुदौली नगर से नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है ये जानकारी जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी जिससे रुदौली की कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारिओं व सदस्यो मे ख़ुशी की लहर दौड़ गई! नगर अध्यक्ष के पदों पर नियुक्त तारिक रुदौलवी को रुदौली नगर का पदभार व भदरसा से अनवर अहमद, माँ कामाख्या से आशीष तिवारी,कुमार गंज से विकास सिंह, खिरौनी सूचिततागंज गंज से आजाद रावत,गोसाई गंज से विजय मद्देसिया, बीकापुर से एजाज अहमद को नियुक्त किया गया है




कांग्रेस के नगर अध्यक्ष की यह सूची उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अनिल यादव की ओर से जारी की गई! कांग्रेस के पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने जानकारी देते हुए बताया की इन नगर अध्यक्ष लोगो का चयन प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी की सहमति व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी के मनोनयन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन ) अनिल यादव ने नियुक्त किया है। अनिल यादव ने सभी नवनियुक्त कांग्रेस नगर अध्यक्ष को तुरंत प्रभाव से पद संभालने को कहा है।

तारिक रुदौलवी को नगर अध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेस पार्टी व इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भी अपनी ख़ुशी जाहिर की है कांग्रेस पार्टी से जुड़े नगर के दिग्गज नेता कारिब करनी व मोहम्मद इरफ़ान खा ने कहा की तारिक रुदौलवी एक अच्छे नेता, अच्छे वक्ता के साथ साथ एक अच्छे व ईमानदार व्यक्ति भी है तारिक रुदौलवी को नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर नगर के राकेश बंसल, अयाज खान उर्फ़ अच्छू,दयानन्द शुक्ला, मसूद अहमद उर्फ़ गुड्डू,प्रताप बहादुर सिंह,मुनीर अहमद,शरद कुमार त्रिवेदी, शुशील कुमार त्रिवेदी,अकील खान,अतीक उर रहमान,सफ्फु ने भी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि आगामी अयोध्या लोक सभा चुनाव 2024 की सीट पर इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी.



खबरें और भी हैं…..