रुदौली में आयुष्मान अस्पताल का मार्ग बना मुसीबत:खड़ंजा न होने से बारिश में कीचड़, मरीजों को परेशानी

अस्पताल के सामने कच्चा रास्ता। - Dainik Bhaskar

 

रुदौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत ताल गांव में स्थित आयुष्मान अस्पताल तक पहुंचने का रास्ता मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मुख्य मार्ग से अस्पताल तक मात्र 50-60 मीटर की दूरी में खड़ंजा नहीं लगा है।

बारिश होने पर यह रास्ता कीचड़ से भर जाता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लाखों रुपये की लागत से बने इस अस्पताल तक पहुंचने का यह एकमात्र रास्ता है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तिवारी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मार्ग का निर्माण करवाया जाएगा। यह कार्य होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी और अस्पताल की सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।