रुदौली विधायक ने सीएम से की मुलाकात:गोमती नदी पर अमौनी घाट सेतु और पहुंच मार्ग निर्माण की मांग की

अयोध्या के रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मुख्यमंत्री से उनके 5-कालीदास आवास पर मुलाकात की। विधायक ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र में रामपुर जनक-अमौनी-चकौरा मार्ग पर गोमती नदी के किनारे विकास कार्यों की मांग रखी।

उन्होंने अमौनी घाट पर सेतु निर्माण का प्रस्ताव रखा। साथ ही पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए शासनादेश जारी करने का आग्रह किया।




विधायक ने विद्युत विभाग से जुड़ा एक और महत्वपूर्ण मुद्दा भी उठाया। उन्होंने विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों की अचानक की गई सेवा समाप्ति का विरोध किया। इन कर्मियों की पुनर्बहाली के लिए मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध किया। क्योंकि कर्मचारियों की धरना प्रदर्शन और हड़ताल पर जाने के चलते ब्रिटिश सप्लाई में भी कहीं ना कहीं दिक्कत आ रही है।




विधायक ने रुदौली क्षेत्र की जनता की प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने प्रमुखता से राखी मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को करवाने का आश्वासन भी दिया है। इससे पहले भी कई मुद्दों पर विधायक रामचंद्र यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र की कई जनकल्याणकारी परियोजनाओं को भी लाने का काम किया है।

अमौनी घाट सेतु निर्माण होने से लोगों को काफी लाभ होगा के साथ ही क्षेत्र के विकास में भी तेजी आएगी। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल पूरी तरह से बढ़ गया है।